सूरह 105: Al-Fil
- اَلَمْ تَرَ كَيْفَ فَعَلَ رَبُّكَ بِاَصْحَابِ الْف۪يلِۜक्या आप ने नहीं देखा कि आपके रब ने हाथी वालों के साथ क्या किया?
- اَلَمْ يَجْعَلْ كَيْدَهُمْ ف۪ي تَضْل۪يلٍۙक्या उन की तद्बीर (उपाय) को बेकार नहीं कर दिया?
- وَاَرْسَلَ عَلَيْهِمْ طَيْرًا اَبَاب۪يلَۙऔर उन पर परिंदों के झुँड के झुँड भेजे,
- تَرْم۪يهِمْ بِحِجَارَةٍ مِنْ سِجّ۪يلٍۖۙउन पर पकी हुई मिट्टी के पत्थर फेंक रहे थे।
- فَجَعَلَهُمْ كَعَصْفٍ مَأْكُولٍतो उनको ऐसा कर दिया, जैसे खाया हुआ भूसा।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet