मौलाना ख़ालिद बग़दादी के सूफीवादी विचार
अपने सूफीवादी विचारों को रिसाला-ए-ख़ालिदिया और मक्तूबात नामक अपनी रचना में व्यक्त करने वाले हज़रत ख़ालिद बग़दादी ने तरीक़े को यों समझाया है: “बुरी आदतों और बुरे अख़लाक़ से छुटकारा पाना और इन बुराइयों की जगह अच्छाइयाँ स्थापित करना। हृदय को स्वच्छ करके, चमकाकर (यह केवल ज़िक्र से ही होता है) उसके स्वामी अल्लाह के हवाले कर देना।” वे इस बात पर ध्यान दिलाते हैं कि तरीक़ा निश्चित रूप से शरीअत की बुनियादों पर क़ायम होना चाहिए और शरीअत से संबंधित किसी भी चीज़ को बदला नहीं जाना चाहिए।

वे बताते हैं कि आदाब और उसूल का ध्यान न रखा जाए तो तरीक़े में दाख़िल होना फ़ज़ीलत वाला नहीं हो सकता और उसका अंजाम भी भला नहीं हो सकता। उनके अनुसार;
1- लोगों की रज़ामंदी को ध्यान में रखकर तरीक़े में कोई बदलाव नहीं किया जाना चाहिए।
2- तरीक़े को शासकों से घनिष्ठता बनाने और राजनीतिक दुरुपयोग के साधन के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
3- तरीक़े के दायरे में तक़वा के अनुसार अमल न करने वाले अल्लाह के क्रोध के पात्र बनते हैं।
4- ऊँचे हाल के स्वामी होने का दावा करने वालों की ये अवस्थाएँ उनके तरीक़े के उसूलों का पालन न करने का कोई औचित्य नहीं बन सकतीं।
5- कोई भी व्यक्ति इख़लास और एतिक़ाद के बहाने से शरीअत के आदेशों और तरीक़े के आदाब और नियमों को नहीं छोड़ सकता।
6- तरीक़ा, दीन के आदेशों और निषेधों को अज़ीमत के स्तर पर जीने के सिवा कुछ नहीं है। इसके अलावा तरीक़ा अल्लाह की रज़ा और हमारे पैगंबर के प्रेम और अख़लाक़ को प्राप्त कराता है और उन्नति का वसीला बनता है।
7- तरीक़ा, आम मुसलमानों की बहुसंख्या के बीच, बाहर से उन्हीं जैसे कपड़े पहनने, उन्हीं जैसा खाने-पीने, परंतु हृदय-जगत की दृष्टि से उनसे बिल्कुल न मिलने और हृदय में केवल अल्लाह के होने, वहाँ किसी और विरोधी चीज़ को प्रवेश न करने देने का बहुत ध्यान रखता है। तरीक़ा तो घमंड, अहंकार जैसी अवस्थाओं की ओर कभी रुख़ न करना है!
8- तरीक़े में शैख़, मुरीद और उसके रब के बीच एक वसीला है। वसीले से मुँह मोड़ना अल्लाह से मुँह मोड़ना है। मुरीद अपने मुर्शिद के जीवित रहते उनके नियंत्रण से बाहर नहीं निकलता। मुर्शिद ने दुनिया से जाने से पहले जिसकी ओर संकेत किया हो, उसके आदेश में आना चाहिए और अपने मुर्शिद को जो सम्मान दिखाता था, वही उसे भी दिखाना चाहिए। यदि ऐसा कोई संकेत नहीं दिया गया है और वह स्वयं भी अभी कमाल के दर्जे तक नहीं पहुँचा है, तब उसे अपने लिए एक मुर्शिद ढूँढ़ निकालना चाहिए।
9- जो लोग शरीअत के आदेशों, सुन्नत की अपेक्षाओं और तरीक़े के उसूलों को एक ओर रखकर, शरीअत और सुन्नत के अनुकूल न होने पर भी अपने हाल और ख़्वाबों को आगे रखकर उन पर अमल करते हैं, वे बदनसीब लोग हैं जिनकी अक़्ल अल्लाह ने छीन ली है। इनसे सामना होने पर इनसे ऐसे भागना चाहिए जैसे शेर से भागा जाता है।