Can Damlaları

क़ुरआन में हज़रत मूसा - हज़रत ख़िज़्र का क़िस्सा

हमारी महान किताब क़ुरआन-ए-करीम में हज़रत मूसा अ.स. और हज़रत ख़िज़्र अ.स. का क़िस्सा कह्फ़ सूरह की 60-82 आयतों में आया है।

وَاِذْ قَالَ مُوسٰى لِفَتٰيهُ لَٓا اَبْرَحُ حَتّٰٓى اَبْلُغَ مَجْمَعَ الْبَحْرَيْنِ اَوْ اَمْضِيَ حُقُبًاऔर जब मूसा ने अपने सेवक से कहा था, ‘‘मैं चलता रहूंगा यहाँ तक कि दो समुद्रों के मिलने की जगह पर पहुँच जाऊँ, चाहे मुझे कितना ही समय गुज़ारना पड़े।’’ (Al-Kahf 18:60, Diyanet)

فَلَمَّا بَلَغَا مَجْمَعَ بَيْنِهِمَا نَسِيَا حُوتَهُمَا فَاتَّخَذَ سَب۪يلَهُ فِي الْبَحْرِ سَرَبًاफिर जब दोनों दो समुद्रों के मिलने की जगह (संगम) पर पहुँचे, तो अपनी मछली को दोनों भूल गये, और उसने समुद्र में जाने के लिए सुरंग की तरह अपना रास्ता बना लिया। (Al-Kahf 18:61, Diyanet)

فَلَمَّا جَاوَزَا قَالَ لِفَتٰيهُ اٰتِنَا غَدَٓاءَنَاۘ لَقَدْ لَق۪ينَا مِنْ سَفَرِنَا هٰذَا نَصَبًاफिर जब आगे बढ़े तो (मूसा ने) अपने सेवक से कहा, ‘‘लाओ हमारा नाश्ता, इस सफ़र से तो हमें बड़ी थकान हो गई है।’’ (Al-Kahf 18:62, Diyanet)

قَالَ اَرَاَيْتَ اِذْ اَوَيْنَٓا اِلَى الصَّخْرَةِ فَاِنّ۪ي نَس۪يتُ الْحُوتَۘ وَمَٓا اَنْسَان۪يهُ اِلَّا الشَّيْطَانُ اَنْ اَذْكُرَهُۚ وَاتَّخَذَ سَب۪يلَهُ فِي الْبَحْرِۗ عَجَبًا(उसने) कहा, ‘‘अरे जब हम उस चट्टान के पास ठहरे थे तो मैं (वही) उस मछली को भूल गया- और शैतान ने भुला दिया कि मैं उसका ज़िक्र करता उसने समुद्र में जाने का रास्ता विचित्र तरीक़े से निकाल लिया।’’ (Al-Kahf 18:63, Diyanet)

قَالَ ذٰلِكَ مَا كُنَّا نَبْغِۗ فَارْتَدَّا عَلٰٓى اٰثَارِهِمَا قَصَصًاۙ(मूसा ने) कहा, ‘‘वही तो था जिसे हम को तलाश थी; फिर दोनों अपने क़दमों के निशान पर वापस हुए। (Al-Kahf 18:64, Diyanet)

فَوَجَدَا عَبْدًا مِنْ عِبَادِنَٓا اٰتَيْنَاهُ رَحْمَةً مِنْ عِنْدِنَا وَعَلَّمْنَاهُ مِنْ لَدُنَّا عِلْمًاफिर उन्होंने ‘हमारे’ बन्दों में से एक बन्दे को पाया, जिसे ‘हमने’ अपनी रह़मत से नवाज़ा था, और अपने पास से विशेष इल्म सिखाया था। (Al-Kahf 18:65, Diyanet)

قَالَ لَهُ مُوسٰى هَلْ اَتَّبِعُكَ عَلٰٓى اَنْ تُعَلِّمَنِ مِمَّا عُلِّمْتَ رُشْدًاमूसा ने उनसे कहा; ‘‘क्या मैं आप के साथ रह सकता हूँ, कि जो इल्म आप को सिखाया गया है? उसमें से आप मुझे भी सिखा दें।’’ (Al-Kahf 18:66, Diyanet)

قَالَ اِنَّكَ لَنْ تَسْتَط۪يعَ مَعِيَ صَبْرًاकहा, ‘‘आप मेरे साथ रह कर सब्र न कर सकेंगे, (Al-Kahf 18:67, Diyanet)

وَكَيْفَ تَصْبِرُ عَلٰى مَا لَمْ تُحِطْ بِه۪ خُبْرًاऔर आप उन बातों पर सब्र कैसे कर सकेंगे! जो आप के दायर-ए-इल्म (ज्ञान परिधि) से बाहर है।’’ (Al-Kahf 18:68, Diyanet)

قَالَ سَتَجِدُن۪ٓي اِنْ شَٓاءَ اللّٰهُ صَابِرًا وَلَٓا اَعْص۪ي لَكَ اَمْرًا(मूसा ने) कहा, ‘‘इन्शाअल्लाह आप मुझे सब्र करने वाला पाएंगे, और मैं किसी मामले में भी आप की नाफ़रमानी नहीं करूँगा।’’ (Al-Kahf 18:69, Diyanet)

قَالَ فَاِنِ اتَّبَعْتَن۪ي فَلَا تَسْـَٔلْن۪ي عَنْ شَيْءٍ حَتّٰٓى اُحْدِثَ لَكَ مِنْهُ ذِكْرًا۟कहा अच्छा अगर आप मेरे साथ रहना चाहते हैं तो किसी चीज़ के बारे में मुझ से न पूछिएगा, जब तक कि मैं आप से खुद उस का ज़िक्र न करूँ। (Al-Kahf 18:70, Diyanet)

فَانْطَلَقَا۠ حَتّٰٓى اِذَا رَكِبَا فِي السَّف۪ينَةِ خَرَقَهَاۜ قَالَ اَخَرَقْتَهَا لِتُغْرِقَ اَهْلَهَاۚ لَقَدْ جِئْتَ شَيْـًٔا اِمْرًاतो दोनों चले, यहाँ तक कि जब वे एक नाव में सवार हो गये तो उसने उस (नाव) में दरार डाल दिया, (मूसा ने) कहा, ‘‘क्या आप ने उसमें इसलिए दरार डाल दी ताकि उसके सवारों को डुबो दें, यह तो आप ने बड़ी भारी बात की।’’ (Al-Kahf 18:71, Diyanet)

قَالَ اَلَمْ اَقُلْ اِنَّكَ لَنْ تَسْتَط۪يعَ مَعِيَ صَبْرًاकहा, ‘‘क्या मैंने आप से कहा न था कि आप मेरे साथ सब्र न कर सकेंगे?’’ (Al-Kahf 18:72, Diyanet)

قَالَ لَا تُؤَاخِذْن۪ي بِمَا نَس۪يتُ وَلَا تُرْهِقْن۪ي مِنْ اَمْر۪ي عُسْرًا(मूसा ने) कहा, ‘‘भूल-चूक पर पकड़ मत कीजिए, और मेरे मामले में सख़्ती से काम न लीजिए।’’ (Al-Kahf 18:73, Diyanet)

فَانْطَلَقَا۠ حَتّٰٓى اِذَا لَقِيَا غُلَامًا فَقَتَلَهُۙ قَالَ اَقَتَلْتَ نَفْسًا زَكِيَّةً بِغَيْرِ نَفْسٍۜ لَقَدْ جِئْتَ شَيْـًٔا نُكْرًاफिर वे दोनों चले यहाँ तक कि जब एक लड़के से मिले तो उन्होंने उसे मार डाला (मूसा ने) कहा क्या आप ने एक बेगुनाह व्यक्ति को मार डाला? हालाँकि उसने किसी की जान नहीं ली थी, यह तो आप ने बहुत ही बुरा किया!’’ (Al-Kahf 18:74, Diyanet)

قَالَ اَلَمْ اَقُلْ لَكَ اِنَّكَ لَنْ تَسْتَط۪يعَ مَعِيَ صَبْرًا(खिज़्र ने) कहा, ‘‘क्या मैंने आप से कहा नहीं था कि आप मेरे साथ सब्र नहीं कर सकेंगे?’’ (Al-Kahf 18:75, Diyanet)

قَالَ اِنْ سَاَلْتُكَ عَنْ شَيْءٍ بَعْدَهَا فَلَا تُصَاحِبْن۪يۚ قَدْ بَلَغْتَ مِنْ لَدُنّ۪ي عُذْرًا(मूसा ने) कहा, ‘‘अगर इसके बाद मैं आप से कुछ पूछँू तो आप मुझे अपने साथ न रखिएगा, अब तुम मेरी ओर से पूरी तरह उज्र को पहुँच चुके।’’ (Al-Kahf 18:76, Diyanet)

فَانْطَلَقَا۠ حَتّٰٓى اِذَٓا اَتَيَٓا اَهْلَ قَرْيَةٍۨ اسْتَطْعَمَٓا اَهْلَهَا فَاَبَوْا اَنْ يُضَيِّفُوهُمَا فَوَجَدَا ف۪يهَا جِدَارًا يُر۪يدُ اَنْ يَنْقَضَّ فَاَقَامَهُۜ قَالَ لَوْ شِئْتَ لَتَّخَذْتَ عَلَيْهِ اَجْرًاफिर दोनों चले, यहाँ तक कि जब एक बस्ती वालों के पास पहुँचे और उनसे खाना माँगा, तो उन्होंने उनके मेहमानी से इन्कार कर दिया, फिर उनको एक दीवार मिली, जो गिरने वाली थी, तो उसे सीधा कर दिया (मूसा ने) कहा, ‘‘अगर आप चाहते तो इसकी कुछ मज़दूरी ही ले लेते।’’ (Al-Kahf 18:77, Diyanet)

قَالَ هٰذَا فِرَاقُ بَيْن۪ي وَبَيْنِكَۚ سَاُنَبِّئُكَ بِتَأْو۪يلِ مَا لَمْ تَسْتَطِعْ عَلَيْهِ صَبْرًا(उन्होंने) कहा, ‘‘यह मेरे और आप के बीच जुदाई की बात हुई, अब मैं उन चीज़ों की ह़क़ीक़त बताता हूँ जिन पर आप सब्र नहीं कर सके।’’ (Al-Kahf 18:78, Diyanet)

اَمَّا السَّف۪ينَةُ فَكَانَتْ لِمَسَاك۪ينَ يَعْمَلُونَ فِي الْبَحْرِ فَاَرَدْتُ اَنْ اَع۪يبَهَا وَكَانَ وَرَٓاءَهُمْ مَلِكٌ يَأْخُذُ كُلَّ سَف۪ينَةٍ غَصْبًاकि वह नाव ग़रीब लोगों की थी जो दरिया में काम करते थे, तो मैंने चाहा कि उसे ऐबदार कर दूूँ, क्योंकि उनके आगे एक बादशाह था जो हर (अच्छी) नाव को ज़बर्दस्ती छीन लेता था। (Al-Kahf 18:79, Diyanet)

وَاَمَّا الْغُلَامُ فَكَانَ اَبَوَاهُ مُؤْمِنَيْنِ فَخَش۪ينَٓا اَنْ يُرْهِقَهُمَا طُغْيَانًا وَكُفْرًاۚऔर वह, जो लड़का था उसके माँ- बाप दोनों ईमान वाले थे, तो हम को डर हुआ कि वह इन दोनों को सरकशी और कुफ्र में न फँसा दे; (Al-Kahf 18:80, Diyanet)

فَاَرَدْنَٓا اَنْ يُبْدِلَهُمَا رَبُّهُمَا خَيْرًا مِنْهُ زَكٰوةً وَاَقْرَبَ رُحْمًاफिर ‘हमने’ चाहा कि उसके बदले में उनका रब उन्हें ऐसी औलाद दे, जो उससे ज़्यादा पाक और मुह़ब्बत वाला हो। (Al-Kahf 18:81, Diyanet)

وَاَمَّا الْجِدَارُ فَكَانَ لِغُلَامَيْنِ يَت۪يمَيْنِ فِي الْمَد۪ينَةِ وَكَانَ تَحْتَهُ كَنْزٌ لَهُمَا وَكَانَ اَبُوهُمَا صَالِحًاۚ فَاَرَادَ رَبُّكَ اَنْ يَبْلُغَٓا اَشُدَّهُمَا وَيَسْتَخْرِجَا كَنْزَهُمَاۗ رَحْمَةً مِنْ رَبِّكَۚ وَمَا فَعَلْتُهُ عَنْ اَمْر۪يۜ ذٰلِكَ تَأْو۪يلُ مَا لَمْ تَسْطِعْ عَلَيْهِ صَبْرًاۜ۟और रही वह दीवार तो वह शहर के दो यतीम लड़कों की थी, और उसके नीचे उन का ख़ज़ाना गड़ा हुआ था और उनका बाप एक नेक आदमी था, तो तुम्हारे रब ने चाहा कि वह लड़के अपनी जवानी को पहुँच कर अपना गड़ा हुआ ख़ज़ाना निकाल लें; यह आप के रब की मेहरबानी थी, मैंने तो इसमें अपनी ओर से कुछ भी नहीं किया, यह उन बातों की ह़क़ीक़त है जिन पर आप सब्र न कर सके। (Al-Kahf 18:82, Diyanet)