Can Damlaları

सूरह 94: Ash-Sharh

  1. اَلَمْ نَشْرَحْ لَكَ صَدْرَكَۙ(ऐ मुह़म्मद!) क्या ‘हमने’ आपके लिए आप का सीना खोल नहीं दिया?
  2. وَوَضَعْنَا عَنْكَ وِزْرَكَۙऔर आप से वह भारी बोझ उतार दिया,
  3. اَلَّذ۪ٓي اَنْقَضَ ظَهْرَكَۙजो आप की कमर तोड़े डाल रहा था?
  4. وَرَفَعْنَا لَكَ ذِكْرَكَۜऔर आप का ज़िक्र (चर्चा) बुलंद किया,
  5. فَاِنَّ مَعَ الْعُسْرِ يُسْرًاۙतो बेशक हर मुश्किल के साथ आसानी भी है।
  6. اِنَّ مَعَ الْعُسْرِ يُسْرًاۜबेशक हर मुश्किल के साथ आसानी है।
  7. فَاِذَا فَرَغْتَ فَانْصَبْۙबस जब भी आप फ़ारिग़ (निश्चिंत) हों, तो इबादत में लीन हो जाया करें,
  8. وَاِلٰى رَبِّكَ فَارْغَبْऔर अपने रब की ओर लौ लगाया करें।

स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet