मुस्कुराने का महत्व

वैज्ञानिकों ने देखा है कि मुस्कान के गहरे अर्थ होते हैं और वह मनुष्य की बुद्धि पर प्रभाव डाल सकती है। वह इस प्रकार कि:
– मुस्कान दूसरों के हृदय में आनंद भरती है। यह भी एक प्रकार का सदक़ा है। संभवतः सबसे महत्वपूर्ण में से एक।
– मुस्कान ज्ञान को दूसरों तक बहुत आसानी से पहुँचाती है।
– एक साधारण मुस्कान से भी किसी वातावरण का तनाव दूर करना संभव है। यह वह काम है जो धन (पैसा) नहीं कर सकता। अतः यहाँ हम देखते हैं कि मुस्कान धन से अधिक महत्वपूर्ण है।
– मुस्कान और उपचार: अनेक चिकित्सकों ने देखा है कि मुस्कान उपचार देने में प्रभावी है। इसी कारण कुछ शोधकर्ताओं ने खुलकर कहना शुरू कर दिया है कि चिकित्सक द्वारा दी गई मुस्कान एक प्रकार की औषधि है।
इसलिए, अपने परिवार, पड़ोसियों, मित्रों, परिचितों और अपरिचितों को आप जो मुस्कान देते हैं, वह बिना जाने उन्हें दिया गया एक मुफ़्त उपचार और सुख का नुस्ख़ा है। यह आपका दिया हुआ एक प्रकार का सदक़ा है। इन और अन्य कारणों से मुस्कुराना एक प्रकार का सदक़ा, आतिथ्य और उपकार है। वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तुत इन सच्चाइयों को आज से 14 शताब्दी पहले अल्लाह के रसूल, हमारे आक़ा (सल्ल.) ने हमें बता दिया था: "अपने मुसलमान भाई के चेहरे पर मुस्कुराना सदक़ा है।" (हदीस शरीफ़)


