सूरह 98: Al-Bayyinah
- لَمْ يَكُنِ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا مِنْ اَهْلِ الْكِتَابِ وَالْمُشْرِك۪ينَ مُنْفَكّ۪ينَ حَتّٰى تَأْتِيَهُمُ الْبَيِّنَةُۙकिताब वालों और मुश्रिकों में से जो लोग काफ़िर थे वे बाज़ आने वाले नहीं, जब तक कि उनके पास स्पष्ट प्रमाण न आ जाए;
- رَسُولٌ مِنَ اللّٰهِ يَتْلُوا صُحُفًا مُطَهَّرَةًۙ(अर्थात) अल्लाह की ओर से एक रसूल, जो पाक सह़ीफ़ों (ग्रन्थों) को पढ़ कर सुनाए;
- ف۪يهَا كُتُبٌ قَيِّمَةٌۜजिनमें सह़ी ठोस अह़काम (आदेश) लिखे हुए हों,
- وَمَا تَفَرَّقَ الَّذ۪ينَ اُو۫تُوا الْكِتَابَ اِلَّا مِنْ بَعْدِ مَا جَٓاءَتْهُمُ الْبَيِّنَةُۜऔर जिन लोगों को किताब (ग्रन्थ) दी गयी थी, वे इसके बाद भी फूट में पड़ गये कि उनके पास स्पष्ट प्रमाण आ चुका था।
- وَمَٓا اُمِرُٓوا اِلَّا لِيَعْبُدُوا اللّٰهَ مُخْلِص۪ينَ لَهُ الدّ۪ينَ حُنَفَٓاءَ وَيُق۪يمُوا الصَّلٰوةَ وَيُؤْتُوا الزَّكٰوةَ وَذٰلِكَ د۪ينُ الْقَيِّمَةِۜऔर उनको इसके अलावा कोई हुक्म नहीं दिया गया था, कि केवल अल्लाह ही की इबादत करें, अपने धर्म को उसके लिए ख़ालिस करके, (एकाग्र होकर) और नमाज़ क़ायम करें और ज़कात दें, और यही सह़ी दीन (धर्म) है।
- اِنَّ الَّذ۪ينَ كَفَرُوا مِنْ اَهْلِ الْكِتَابِ وَالْمُشْرِك۪ينَ ف۪ي نَارِ جَهَنَّمَ خَالِد۪ينَ ف۪يهَاۜ اُو۬لٰٓئِكَ هُمْ شَرُّ الْبَرِيَّةِۜबेशक जो लोग काफ़िर हैं अह्ले किताब और मुश्रिकों में से वे जहन्नम की आग में पड़ेंगे, (और) हमेशा उसी में रहेंगे,यही तमाम मख़लूक़ (प्राणियों) में सबसे बुरे हैं
- اِنَّ الَّذ۪ينَ اٰمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِۙ اُو۬لٰٓئِكَ هُمْ خَيْرُ الْبَرِيَّةِۜबेशक जो लोग ईमान लाए और नेक काम करते रहे वे तमाम मखलूक़ में सबसे बेहतर हैं,
- جَزَٓاؤُ۬هُمْ عِنْدَ رَبِّهِمْ جَنَّاتُ عَدْنٍ تَجْر۪ي مِنْ تَحْتِهَا الْاَنْهَارُ خَالِد۪ينَ ف۪يهَٓا اَبَدًاۜ رَضِيَ اللّٰهُ عَنْهُمْ وَرَضُوا عَنْهُۜ ذٰلِكَ لِمَنْ خَشِيَ رَبَّهُउनका बदला (पुरस्कार) उनके रब के पास हमेशा रहने के लिए जन्नतें (बाग़) हैं, जिनके नीचे नहरें बह रही होंगी, वे उनमें हमेशा-हमेश रहेंगे। अल्लाह उनसे राज़ी होगा और वे ‘उससे’ राज़ी होंगे, यह (इन्अ़ाम) उसके लिए है जो अपने रब से डरे।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet