सूरह 100: Al-Adiyat
- وَالْعَادِيَاتِ ضَبْحًاۙउन सरपट दौड़ने वालों (घोड़ों) की क़सम, जो हाँफ़ उठते हैं,
- فَالْمُورِيَاتِ قَدْحًاۙफिर पत्थरों पर (नाल) मार कर आग निकालते हैं,
- فَالْمُغ۪يرَاتِ صُبْحًاۙफिर प्रातः काल (दुश्मनों पर) धावा बोलते हैं,
- فَاَثَرْنَ بِه۪ نَقْعًاۙफिर उस समय धूल उड़ाते हैं।
- فَوَسَطْنَ بِه۪ جَمْعًاۙफिर उस समय भीड़ (दुश्मन की फौज) में जा घुसते हैं।
- اِنَّ الْاِنْسَانَ لِرَبِّه۪ لَكَنُودٌۚबेशक इन्सान अपने रब का नाशुक्रा है,
- وَاِنَّهُ عَلٰى ذٰلِكَ لَشَه۪يدٌۚऔर बेशक वह इस पर खुद गवाह है।
- وَاِنَّهُ لِحُبِّ الْخَيْرِ لَشَد۪يدٌۜऔर बेशक वह तो माल से सख़्त मुह़ब्बत करने वाला है।
- اَفَلَا يَعْلَمُ اِذَا بُعْثِرَ مَا فِي الْقُبُورِۙक्या वह नहीं जानता कि (एक दिन) क़ब्रों में जो कुछ है उसे बाहर निकाल लिया जाएगा।
- وَحُصِّلَ مَا فِي الصُّدُورِۙऔर जो दिलों में हैं, वे ज़ाहिर कर दिये जाएँगे।
- اِنَّ رَبَّهُمْ بِهِمْ يَوْمَئِذٍ لَخَب۪يرٌबेशक उनका रब, उस दिन उनसे खूब अच्छी तरह बाख़बर (भिज्ञ) होगा।
स्रोत: तुर्की गणराज्य का धार्मिक मामलों का निदेशालय (दियानत)। अनुवादक: Mufti Mohammad Sarwar Farooqui Nadwi. Diyanet